देश के गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Friday, October 4, 2019

देश के गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है.


    नमो बुद्धाय🙏जय भीम
देश के गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाली भाजपा अपने सदस्यों को राष्ट्रनिर्माण का वचन देती है. इनका वादा है कि इनसे जुड़ते ही आप राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा देते हैं. जाहिर सी बात है कि देश की आधी आबादी यानी लगभग 50 करोड़ महिलाओं के लिए भी यहां रास्ता खुला ही है. महिलाएं भी राष्ट्रनिर्माण में अपनी हिस्सेदारी जता सकती हैं.


गौरतलब है कि पिछले दिनों अमित शाह ने एक कार्यक्रम में बिल्कुल प्राचीन इतिहास के नायकों की तरह कहा था कि औरतों कीइज्जत के लिए युद्ध भी करना पड़े तो करेंगे. सुनने में ऐसा ही भान हुआ कि राजा पोरस या चंद्रगुप्त, विक्रमादित्य ने अपनी जनता से ये वादा किया है.

पर ये नहीं पता चला कि ये युद्ध किस तरह का होगा. क्योंकि भाजपा और औरतों में रेप को लेकर एक अलग युद्ध चल रहा है. पिछले दो सालों में देश में तीन हाई-प्रोफाइल रेप के मामले हुए हैं, जिन्होंने इस अपराध के इर्द-गिर्द बने इको सिस्टम की वजह से बाकी रेप के अपराधों को ढंक दिया. इन तीनों ही मामलों में भाजपा का नाम बार-बार उछला है और इस कदर उछला है कि आप गृहमंत्री के बयान की विवेचना करना चाहेंगे.

चिन्मयानंद केस
पहला मामला अभी चल रहे चिन्मयानंद केस का है. भाजपा नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर उनके अधीन एक लॉ कॉलेज की छात्रा ने यौन शोषण और रेप का आरोप लगाया. अपने समर्थन में उसने 43 वीडियो जारी किए. लेकिन चिन्मयानंद की तरफ से एक वीडियो आया जिसमें कथित रूप से लड़की 5 करोड़ की रंगदारी मांग रही थी. लड़की ने उस वीडियो में होने से इंकार किया है. लेकिन पुलिस ने रंगदारी के आरोप में उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि चिन्मयानंद एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जा रहे हैं क्योंकि अचानक उन्हें कई बीमारियां हो गई हैं.

अगर चिन्मयानंद को सोशल मीडिया पर मिल रहे समर्थन को देखें तो कहा जा रहा है कि लड़की को अगर रेप का चार्ज लगाना था तो 43 वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी, एक से ही हो जाता. उसने रंगदारी के लिए ही इतने वीडियो बनाये. हालांकि, लोग ये नहीं समझ रहे किरंगदारी के लिए भी एक वीडियो ही काफी था. 43 वीडियो के बाद जब रेप का चार्ज नहीं लगा है. चिन्मयानंद के ऊपर तो ये भाजपा को लेकर काफी कुछ कहता है. भाजपा ने चिन्मयानंद को पार्टी से भी नहीं निकाला है. गौरतलब है कि चिन्मयानंद के ऊपर 2011 में भी रेप का चार्ज लगा था. पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पिछले सालों में उस आरोप को हटाने की कवायद शुरू कर दी.

सवाल ये है कि क्या ये लड़की भाजपा ज्वाइन कर लेती तो उसे न्याय मिल जाता? चिन्मयानंद के ऊपर कार्रवाई होती?


उन्नाव केस
दूसरा मामला यूपी से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का है. उन्नाव के विधायक पर एक लड़की ने नौकरी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. इस आरोप के बाद उसके परिवार का जीना मुश्किल हो गया. उसके पिता की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. चाचा पर पुलिस ने तमाम आरोप लगाकर जेल भेज दिया. एक सड़क हादसे में उसके परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई और वो लड़की खुद उसी हादसे में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. बहुत दबाव पड़ने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया.

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know

more info click

https://herbalraising.com/mxzkiav8?key=843373486cec3902d999f329321b8eb8