हुए विविध कार्यक्रम की विशेषता...
💥 सर्वप्रथम विशाल रैली निकालकर गोंड राजा शंकरशाह जी व कुवर रघुनाथशाह मड़ावी जी चौक में छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पॉजलि अर्पित किया।
💥 सभा स्थल पर फड़ापेन गोंगों नेंगी कीकरी बाना के साथ किया।
💥 मंचीय कार्यक्रम- अतिथियों का सम्मान एवम् प्रमुख वक्ताओ ने गोंडवाना के वीर शहीदों के गौरवशाली इतिहास, गोंडी धरम,भाषा , रीति रिवाज परंपरा , संस्कृति पर मार्गदर्शन किया।
💥 प्रदेश अध्यक्ष तिरू बी एस परतेती जी ने कहा "संगठित समाज ही अपना संरक्षण व संवर्धन करता है"----- इसलिए संगठन से जुड़कर व संगठित हो-कर कार्य करे,साथ ही गोंड,गोंडी,गोंडवाना- एक समाज-एक रिवाज-एक आवाज-और गोंड समाज की वर्तमान सामाजिक,आर्थिक,शैकक्षिण दशा पर दिशा क्या हो पर विस्तार से जानकारी देते हुए यह भी बताये कि गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश की मॉग पर वर्तमान सरकार ने जनजाति समुदाय के देव स्थल के संरक्षण संवर्धन के साथ देव स्थल के दर्शनार्थ कराने देव दर्शन योजना प्रस्ताव पारित की है-----व ऐसे स्थलों पर धर्मशाला,विधुत पेयजल आदि व्यवस्था कराने का भी प्रावधान किया गया है,दिनॉक १७ सितंबर २०१९ को क्षेत्रीय सॉसद व केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते जी से डिंडौरी में तिरू धरम सिंह मसराम पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष डिंडौरी की उपस्तिथि में हुए मुलाकात पर बताये कि सॉसद निधि से गोंड समाज भवन निर्माण व प्रतिमा स्थापना स्थल निर्माण सागर टोला हेतु राशि स्वीकृति करने की बात मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते जी ने कही है।जिसका प्रस्ताव नक्शा , खसरा सहित गोंड समाज महासभा डिंडौरी जिला अध्यक्ष को प्रस्तुत करने कहा है।
अंत में आगामी जनगणना २०२१ में जनगणना के समय जाति के कालम में- गोंड भाषा के कालम में- गोंडी धर्म के कालम में- गोंडी धर्म लिखवाने की अपील की।
💥उपस्थित जन सनुदाय ने एकमतेन आगामी बलिदान दिवस पर प्रतिमा स्थापना अनावरण जन सहयोग से करने का संकल्प लिया। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष तिरू गंगा सिंह पट्टा जी ने प्रतिमा हेतु १०.००/- दस हजार रूपये देने की घोषणा की।
💥क्षेत्रीय कलाकरों ने मनमोहक सॉस्कृतिक प्रस्तुति से जनसुदाय को मनमुगध किया।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित....
डिंडौरी- १८ सितंबर २०१९ को ग्राम सागर टोला बजाग जिला डिंडौरी में तिरू शिव कुमार धुर्वे जी सर्किल कमेटी सागर टोला की अध्यक्षता व गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तिरू बी एस परतेती जी (मुख्यातिथि), विशिष्टातिथि तिरू धरम सिंह मसराम पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष डिंडौरी,तिरू गंगा सिंह पट्टा जिला पंचायत उपाध्यक्ष डिंडौरी,आमंत्रित अतिथियों में तिरू दुली चंद उर्रेती पूर्व विधायक,हरभजन सिंह मरावी सेवा निवृत अपर कलेक्टर,तिरू रूदेश परस्ते अध्यक्ष जनपद बजाग,डॉ मानसिंह करपेती पूर्व अध्यक्ष जनपद बजाग,डॉ गोपाल मरावी, तिरू हेम सिंह पट्टा जिला सचिव,हरिशंकर सिंदराम ,हरि सिंह मरावी,वीरेंद्र सिंह तेकाम ब्लॉक अध्यक्ष बजाग,कुहक सिंह धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष डिंडौरी,दानवीर सिंह मरावी ब्लॉक अध्यक्ष करंजिया,ललिता धुर्वे BDC,कुंती सिंदराम, सुरेन्द्र पूसाम गोंडी धर्माचार्य सहित हजारो की संख्या में उपस्थित जन समुदाय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम को सफलता व भव्यता पूर्ण संपन्न कराने में गोंड समाज महासभा सर्किल कमेटी सागर टोला के अध्यक्ष तिरू अरविंद मलगाम, उपाध्यक्ष तिरू चंद्रविजय कुशराम,सचिव योगेश मरकाम,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कुशराम,सदस्य लखन सिंह मरावी सहित अन्य पदाधिकारी गण व सगाजनों का विशेष योगदान रहा और मंच का सफल संचालन तिरू वीरेंद्र सिंह तेकाम व उपस्थित जन सनुदाय अतिथियों का आभार तिरू शिव कुमार धुर्वे ने किया।
✍✍ हेम सिंह पट्टा जिला सचिव
गोंड समाज महासभा जिला कमेटी डिंडौरी
#आदिवासीक्षेत्रसेयहज्ञापनजल्दभेजा_जाऐ
चूँकि कोर्ट में यह काम आता है।
फिलहाल 4 राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड के लिए है यह ज्ञापन ।
🌻🌷 ठोकमठोक जोहार 🌷🌻
🌻🍀🐢 बेलोसा बबीता कच्छप 🐢🍀🌻

No comments:
Post a Comment
you have any dauts, Please info me know