क,ख,ग क्या कहता है जरा गौर करें…
"क"-
क्लेश मत करो! "ख"-
खराब मत करो! "ग"-
गर्व ना करो! 'घ"-
घमण्ड मत करो! "च"-
चिँता मत करो! "छ"-
छल-कपट मत करो!
"ज"-
जवाबदारी निभाओ! "झ"- झूठ मत बोलो! "ट"- टिप्पणी मत करो! 'ठ"- ठगो मत! "ड"- डरपोक मत बनो! "ढ"- ढोंग ना करो! "त"-
तैश मे मत रहो!
"थ"-
थको मत! "द"- दिलदार बनो!
"ध"-
धोखा मत करो! न-
नम्र बनो! "प"- पाप मत करो! "फ"-
फालतू के काम मत करो! "ब"- बिगाङ मत करो! "भ"- भावुक बनो!
"म"-
मधुर बनो! "य"- यशश्वी बनो!
"र"-
रोओ मत! "ल"- लोभ मत करो! "व"-
वैर मत करो! "श"-
शत्रुता मत करो! "ष"-
षटकोण की तरह स्थिर रहो!
"स"-
सच बोलो! "ह"- हँसमुख रहो!
"क्ष"-
क्षमा करो! "त्र"- त्रास मत करो! "ज्ञ"- ज्ञानी बनो..!!
😊 स्वस्थ, खुश एवं व्यस्त रहो ।।
महोदय आप जो आज कोर्ट पेंट टाई लगाए है। यह सिर्फ बाबा साहब की बदौलत है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की देन है कि आज हम जनरल के साथ बराबर खड़े हैं नहीं तो हमारी हैसियत सिर्फ उनके यहां मजदूरी करने की थी लेकिन बाबा साहब ने हमें हक और अधिकार देकर हमें राजा बना दिया और हम फिर से मनु वादियों के गुलामी करने के लिए तत्पर है जरा गौर करिएगा अपने अतीत के बारे में
मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ज़िला स्तरीय निःशुल्क कोचिंग परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को
9 वीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत समस्त शासकीय अशासकीय नवोदय केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे शामिल
61 परीक्षा केंद्रों में होगा परीक्षा का आयोजन
अनूपपुर ज़िले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध करा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से ज़िला प्रशासन द्वारा इन परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त कोचिंग में प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा हेतु ज़िले अंतर्गत 9 वीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत समस्त शासकीय अशासकीय नवोदय केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। समस्त छात्रों को उक्त परीक्षा में शामिल करने हेतु समस्त संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं।
उक्त परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु 61 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। समस्त शैक्षणिक संस्थानो के संस्था प्रमुखों को सम्बंधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्रदान की गयी है एवं संस्थान के 9 वीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11 वीं से 100-100 विद्यार्थियों का चयन किया जाकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग के माध्यम से तैयार किया जाएगा।
कैसे होगी प्रवेश परीक्षा
कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन प्रातः 11 से 12 बजे के मध्य किया जाएगा। परीक्षा मेडिकल/इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तरह बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर के माध्यम से की जाएगी। हर विद्यार्थी को 1 घंटे की समयावधि में 30 प्रश्नो के उत्तर ओएमआर शीट (गोला भरकर) के माध्यम से देने होंगे। 30 प्रश्नों में से 10 प्रश्न भौतिकी (फ़िज़िक्स), 10 प्रश्न रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) एवं गणित संकाय के विद्यार्थियों हेतु 10 प्रश्न गणित (मैथ) एवं जीवविज्ञान संकाय के विद्यार्थियों हेतु 10 प्रश्न जीवविज्ञान (बायलॉजी) से सम्बंधित होंगे।
कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 से 3 बजे के मध्य किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को 30 बहुविकल्पीय प्रश्नो के सही विकल्प का चयन ओएमआर शीट में करना होगा। इन प्रश्नो में से 10 प्रश्न गणित, 10 प्रश्न विज्ञान एवं 10 प्रश्न सामान्य बौद्धिक क्षमता से सम्बंधित होंगे। कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत चयनित विद्यार्थियों को 2 वर्ष तक एवं 9 वीं में अध्ययनरत चयनित विद्यार्थियों को 4 वर्ष तक निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
यह प्रयास ज़िले के ऐसे छात्रों को लक्षित कर किया जा रहा है जो प्रतिभावान है परंतु संसाधनों एवं मार्गदर्शन के अभाव में सही स्तर तक नही पहुँच पा रहे हैं। ज़िला स्तरीय निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संसाधन एवं सुविधाएँ मुहैया कराकर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के उच्च शिक्षण संस्थानो तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। 9 वीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों से अपील है कि इस परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल हों एवं समस्त अभिभावकों से अनुरोध है कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य सँवारने की इस पहल में आवश्यक सहयोग प्रदान करें एवं 9 वीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत अपने बालक बालिकाओं को इस परीक्षा में अवश्य शामिल कराएँ।
अभी अभी सूचना मिली है की बड़े भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के ऊपर मनुवादियो द्वारा हमला कर दिया गया है और भाई को कही नजर बंद कर दिया गया जिनका कोई सही जानकारी प्रशाशन शाशन के द्वारा नही दिया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment
you have any dauts, Please info me know