छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग का अभूतपूर्व फैसला ओबीसी समाज ने ब्राह्मणों से पूजा पाठ नहीं कराने का लिया संकल्प.. - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Sunday, November 3, 2019

छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग का अभूतपूर्व फैसला ओबीसी समाज ने ब्राह्मणों से पूजा पाठ नहीं कराने का लिया संकल्प..


छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग का अभूतपूर्व फैसला
ऑल इंडिया ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़
ओबीसी समाज ने ब्राह्मणों से पूजा पाठ नहीं कराने का लिया संकल्प..
""""""""""""""""""""""""""""""""""
 अब ब्राह्मणों के खिलाफ गांव गांव में चलेगा बैठकों का दौर....
 कोंडागांव के बैठक में ओबीसी समाज ने ब्राह्मणों के साथ असहयोग आंदोलन चलाने का लिया संकल्प..13 नवंबर छत्तीसगढ़ बंद से से होगी इसकी शुरुआत.. .
==============================
 समाज प्रमुखों ने ओबीसी आरक्षण पर लगे ग्रहण के लिए ब्राह्मण समाज को दोषी  ठहराया :
13 नवंबर से  सवर्णों की खिलाफ नहीं बल्कि ब्राह्मणों के खिलाफ होगा आंदोलन का आगाज़*
 कोडा गांव जिला के सभी समाज प्रमुखों संगठन प्रमुखों सहित ...

 माननीय सोहन पोटाई पूर्व सांसद एवं संरक्षक सर्व आदिवासी समाज के मुख्य आतिथ्य ,

 अध्यक्षता कर रहे देवाराम साहू जी संगठन मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच की अध्यक्षता

 एवं ओम प्रकाश साहू, फुलदास बैध, मानसाय निषाद  ,फुलनाथ दीवान की विशिष्ट आतिथ्य में  कार्यक्रम संपन्न हुआ .....

 बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने ब्राह्मणवाद पर जमकर प्रहार किया.....

 सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब हम ब्राह्मणों को दान ,मतदान और सम्मान देना बंद करेंगे ....
क्योंकि इन्हीं तीनों चीजों की वजह से ये  लोग हमारे ऊपर राज करते हैं... हमारे ऊपर अन्याय अत्याचार करते हैं... अभी तक हम लोग इस धोखे में थे कि ...ब्राह्मण हमारे हितैषी हैं... शुभचिंतक हैं ....हमारे लिए कुछ सोचते हैं ....

पर यह हमारी भूल थी .....हमारी गलतफहमी थी.... ये लोग कभी भी हमारे हित रक्षा के लिए काम नहीं किए.... फिर भी हमें इसका एहसास नहीं होता था ....

लेकिन अब जब ओबीसी को छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण की सौगात माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दी गई तो......
 इन लोगों के पेट में दर्द होने लगा......

 ये लोग हमारे मुंह का निवाला छीनने के लिए..... हमारे पेट में लात मारने के लिए....... हाई कोर्ट चले गए..... और  हमारे संवैधानिक अधिकार 27% आरक्षण को हमसे छीन लिए......
 उस पर हाई कोर्ट से स्टे लगवा दिए......

 इससे स्पष्ट होता है कि ये लोग ही हमारे प्रगति में बाधक लोग हैं .....

अब हमें पहचान हो गई कि  हमारे दोस्त कौन ?और दुश्मन कौन ?.......और जब हमें इसकी पहचान हो गई तो अब हमें ब्राह्मणों के खिलाफ लड़ने में हमें कोई गुरेज नहीं है .....

इसके लिए हम सड़क और न्यायालय की लड़ाई दोनों एक साथ लड़ेंगे....

उपस्थित सभी समाज प्रमुखों ने ब्राह्मणो से पूजा पाठ नहीं कराने  का संकल्प लेते हुए जन जागृति पैदा कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया है....

 बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब ओबीसी  समाज गांव गांव में सभा में सभा कर आरक्षण के लिए आर पार की लड़ने के लिए  13  नवंबर को सड़कों पर उतरेगा....वक्ताओं ने अपील की की 13तारीख को सभीअपने अपने घरों से निकलकर ब्लॉक मुख्यालय में बंद कराएं.....

माननीय सोहन पोटाई ने कहा आदिवासी समाज आदिकाल से आपके साथ है ..आगे भी रहेगा.... इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं.... पहले भी साथ थे ....
 बाबा साहब ने अनुच्छेद 340 में एससी एसटी से पहले ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान रखे  हैं ... लेकिन पिछड़े वर्ग के सत्ता करीबी लोगों ने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं चाहिए कहकर गुमराह किया ...

सत्तासीन लोगों ने ओबीसी को उच्च वर्ग कहकर आरक्षण से दूर रखा और आज यही कारण है कि ओबीसी सत्ता से नौकरियों से उचे पदो में आसीन होने से कोसों दूर है.......

जिसका खामियाजा आज के हमारे युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है... चलिए कोई बात नहीं... जब जागे तभी सवेरा ......आज हम लोगों को यह बात समझ में गई है कि ये  लोग ही हमारे असली दुश्मन हैं .....हमें पहचानने में भूल हुई थी... जानने में चूक हुई थी.....

कोई बात नहीं देर से ही सही.... अब हम अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक के लोग एक मंच पर आकर ,एक बैनर तले इकट्ठे होकर  ऐसे ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर अपने हक और अधिकार को छीन लेंगे....

 अज्ञानता की वजह से हमारे ओबीसी भाइयों द्वारा परम पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का विरोध किए जाने के कारण आज पिछड़ा वर्ग की आज ये स्थिति है.....हमें  सड़क में उतरना पड़ रहा है .....अगर हम पहले से ही इस बात को समझ गए होते तो हम आज 52% के हकदार होते....पर अभी भी वक्त है हम अपना अधिकार लेने के लिए आगे संघर्ष जारी रखेंगे...

कार्यक्रम के निम्न समाज के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे......

 कुम्हार समाज से बनाऊ राम संभागीय अध्यक्ष, कलार समाज संभागीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु पांडे, साहू समाज से  सोमरू साहू ,मरार समाज से कृष्ण कुमार पटेल, नाई समाज से गंगा राम सेन, बैरागी समाज से निरंजन वैष्णो, निषाद समाज से राम प्रसाद निषाद ,रावत समाज से धनीराम यादव जिला उपाध्यक्ष, हलाल राम यादव लोहार समाज , पीला दास विश्वकर्मा देवांगन समाज से जिला उपाध्यक्ष ,हरिशंकर देवांगन ,यशवंत कुमार देवांगन जिला सचिव पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, दिलीप दीवान पिछड़ा वर्ग कर्मचारी प्रांतीय उपाध्यक्ष ,योगेश्वर साहू कांकेर अध्यक्ष, संतोष साहू पूर्व प्रांत अध्यक्ष, नीलकंड शार्दुल चक्रधारी मानसाय निषाद, तुलसी साहू शंभू पटेल  लोकनाथ निषाद , अंगद पटेल लालाराम पांडे सहित  सैकड़ों पिछड़ा वर्ग के समाज प्रमुख उपस्थित रहे......
 कार्यक्रम का संचालन देवलाल सोमवंशी पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच के महासचिव एवं हितेश साहू जिला उपाध्यक्ष ने किया....
कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच कमेटी ने सभी का आभार प्रकट किया.....

                           
ओम प्रकाश साहू प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच
देव लाल सोमवंशी महामंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच
फूलचंद दीवान जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच
देवाराम साहू महामंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच

बलीराम कांकेर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण मंच

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know

more info click

https://herbalraising.com/mxzkiav8?key=843373486cec3902d999f329321b8eb8