एक लड़का अपने पिताजी से सवाल करता है.... - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Friday, October 4, 2019

एक लड़का अपने पिताजी से सवाल करता है....


: एक लड़का अपने पिताजी से सवाल करता है....
लडका:- पापा मुझे स्कूल में पढाया गया कि इंसान पहले आदिमानव था, यह सच है क्या. ?
पापा:- हां बेटा , इंसान पहले आदिमानव था।
लडका:- फिर तो वो शरीर पर कपड़े नहीं पहनते रहे होंगे.?
पापा:- नही बेटा, इंसान के जीवन मे धीरे-धीरे प्रगती हुई। इंसान थोड़ा थोड़ा समझने लगा, तब पहले पेड़ के पत्तो के कपड़े पहनने लगे, फिर जैसे जैसे उसे समझ आने लगा वैसे वो सुधरता गया और अनेक शोध करता गया। अभी जो कुछ भी हम देख रहे है, उपयोग कर रहे है, वो सब कुछ इंसान ने ही निर्माण किया है।

लडका:- पापा तो फिर' भगवान पहले थे या इंसान.?
पापा:- बेटा भगवान पहले थे' भगवान ने ही दुनिया बनाई है...

लडका:- फिर पापा ऐसा कैसे..?? वो भगवान की तस्वीर में तो कपड़े, गहने , त्रिशूल, सोना, भाले, गदा, लड्डू , मोदक, एसे बहुत कुछ दिखता है.? 
उस समय गहने बनाने वाला सुनार था क्या??
कपड़े की मिल थी क्या??
कपडे़ की सिलाई के लिये दरजी था क्या ??
भाले, त्रिशूल, गदा, तलवार बनाने वाले कारीगर थे क्या ??
लड्डू मोदक बनाने वाले हलवाई थे क्या ??

पापा:-पागलों जैसे सवाल मत पूछ, चुप बैठ!!
अरे बेटा, वो भगवान है. वो कुछ भी कर सकते हैं...

लडका :- तो भगवान कहाँ है पापा ??
पापा:- अरे भगवान हमारी आजुबाजु ही है।
लडका:- क्या' भगवान है यहा..??
पापा :- हां बेटा।
लडका:-तो उन्हें कहो ना शेर-हिरन की चमड़ीके कपडे़ पहनने से अच्छा उन्नत कपड़े पहनें.... त्रिशूल, भाले, गदा, तलवार से अब कोई नहीं डरता।  उनसे कहो रायफल, मशीनगन, और एटम बम, अपने पास रखें...

 वैसे तो जिसने दुनिया बनाई है जिनकी श्राप वाणी में इतनी ताकत है, तो उन्हें गदा तलवार की जरूर क्या है पापा ..??
वो तो दयालू और क्षमाशील हैं...?
और एक बात पापा:- आप उन्हे कहो ना अपने देश का भ्रष्टाचार मिटाने के लिए, किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए, उनकी आत्महत्या रोकने के लिए, 2 साल की छोटी लडकी से 60 साल की औरत पर रोजाना बलात्कार होते हैैं, वो रोकने को कहो ना मंदिरों में करोड़ों-अरबोंष की संपत्ती है। वो लोक कल्याण के लिये देने की बुद्धि उन मंदिर प्रशासन वालों को दे, वैसे कहो ना पापा....

पापा:- बेटा मैं तेरे हाथ जोड़ता हुं। बस कर अपने सवाल। मुझे अब तक नहीं पता। तो मैं तुझे क्या जवाब दूॅ। मुझे बचपन से जैसा भगवान दिखाया गया जैसा धर्म सिखाया गया वैसे ही पूजा और पालन करता आया हूँ।
मुझे ये सब नहीं पता बेटा...पर सब पालन करना पड़ता है बेटा... अच्छा नहीं लगता है फिर भी चुप बैठना पड़ता है.....

लडका:- यानी आज तक आपने अपनी बुद्धि और धैर्य का उपयोग नहीं किया पर पापा मैं वैसा नहीं करूंगा। सत्य-असत्य जान के ही आगे जाउंगा। पर मुझे इतना विश्वास जरूर है। ये सृष्टि का निर्माता जेसे हो वेसे हो, पर जैसा सभी धर्म सिखाते हैं, वेसे बिलकुल नहीं है...

ये सुन के पापा का सर नीचे झूक गया और लड़के से नजर चुराने लगा।

आज कम संख्या में हो, लेकिन कभी ना कभी आगे की पीढी के लड़के ये सवाल जरूर पूछेंगे।ध्यान रखो, तब सर झुकाने से अच्छा अभी अपनी गलती सुधार लें। सभी करते हैं इसलिये मत करो, काम के कारण अच्छे लगें, तभी ही वह काम करो..

खुद से सवाल करो...आगे की वैज्ञानिक पीढ़ी तैयार करो...    

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know

more info click

https://herbalraising.com/mxzkiav8?key=843373486cec3902d999f329321b8eb8