बहुजनो का असली भगवान कौन जरूर पढ़े:-----
🔹 1. जब तुमको गाँव से बाहर बस्ती बनाकर रहने के लिए मजबूर किया गया था । तब 5000 साल तक आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 2. जब आपको 5000 साल तक शिक्षा से वंचित रखा गया तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 3. जब 5000 साल तक आपको संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 4. जब आपको गले में हांड़ी लटकाकर चलने के लिए मजबूर किया गया तब पाँच हजार साल तक आपका भगवान कहाँ सोया हुआ था ?
🔹 5. जब पाँच हजार साल तक आपको पीछे झाड़ू बाँधकर चलने के लिए मजबूर किया गया तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 6. जब आपके प्राणों का मूल्य कुत्ते, बिल्ली, मेंढक के प्राणों के बराबर समझा जाता था तब पाँच हजार साल तक आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 7. जब आपको सुबह शाम चलने पर प्रतिबन्ध था सिर्फ दोपहर को कोई थाली वगैरह बजाते हुए चलने दिया जाता था तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 8. जिस पानी में कुत्ते बिल्ली मल मूत्र विसर्जित
करते रहते थे उसी पानी को आपको पीने नहीं दिया जाता था । तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 9. जब आपकी बहू बेटियों को किसी जानवर
की तरह कोई भी ले जा सकता था तब आपका भगवान
कहाँ था ?
🔹 10. जब आपको सिर्फ काम कराने के लिए बंधुआ मजदूर की तरह प्रयोग किया जाता था तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 11. जब आपको मंदिर में नहीं घुसने दिया जाता था तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 12. जब आपको धर्म कर्म से वंचित रखा गया था तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 13. जब आपके छूने से ही ये लोग अपवित्र हो जाते थे तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 14. जब कोई तुम्हारी बीमारी का इलाज
तुम्हारी जाति की वजह से करने से इंकार कर देता था
और तुम इलाज के आभाव में तड़प तड़पकर दम तोड़ देते थे तब आपका भगवान कहाँ था ?
🔹 15. जब पानी के अभाव में तुम प्यासे ही तड़प
तड़पकर
दम तोड़ देते थे तब तुम्हारा भगवान कहाँ था ?
💙 आज बाबासाहेब ही हम सभी बहुजनो के भगवान
है, क्योंकि उनके संविधान के कारण ही हम बहुजनो को मुक्ति और जीने का अधिकार मिला।
🔷 33 करोड़ देवी देवता = एक अकेले बाबासाहेब...
🌟 बाबासाहेब दुनिया के पहले इंसान है, जिनको इतना पूजा जाता है।
अंधविश्वासी नहीं बनो।
#अम्बेडकरवादी बनो
आरंभ से प्रखर आवाजों के लिए मुखर जयस किसी भी धर्म विरूद्ध नहीं यह सदैव ही संवैधानिक अधिकारों के लिए अपनी अवाज बुलंद किया , और आगे भी करता रहेगा बस हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि हमारा संवैधानिक दायरा बना रहे ।
साथियों
बहुत बड़ी संघर्ष और डाक्टर साहब के लगातार विरोध के बाद खड़ा किया गया वीरों का जत्था है , यह शक्ति के रूप में सिर्फ और संवैधानिक मुद्दों पर बना है , हमारा संघर्ष और लक्ष्य बहुत बड़ा है वह सिर्फ संवैधानिक दायरे पर ही मिल सकता है , भारतीय संविधान में सभी धर्मों के सम्मान की बात कही गई है, हमें सबका सम्मान करना चाहिए । हम छोटी छोटी बातों में उलझ कर बड़े लक्ष्य को नहीं छोड़ सकते
हमारे पास गंभीर समस्याएं व्याप्त हैं
जैसे----
कुपोषण
अशिक्षा
बदहाल स्वास्थ्य सुविधा
पलायन
बेरोजगारी
खतरे में संवैधानिक अधिकार
आइए बहस करते हैं अगर सरकार पर्याप्त रोजगार नहीं दे पा रही है तो हम कैसे सृजन कर सकते हैं
आइए हम बात करते हैं अपने बच्चों को कैसे अच्छी शिक्षा दे सकते हैं
आइए हम बात करते हैं पलायन कैसे रोक सकते हैं
आइए हम बात करते हैं शराब की लत से समाज को कैसे निकाल सकते हैं चूँकि यह गंभीर मुद्दा है जो हमारे बीच विद्यमान है जो समाज के विकास में सबसे बड़ा बाधक है
चलिए इन मुद्दों पर बहस करते हैं दूसरों से उलझकर अपनी ऊर्जा क्यों नष्ट करना हमने विद्यालीन व्यवस्था के लिए अपना पहल दो वर्ष पूर्व ही आरंभ कर दिए थे और संभव और आप सभी का सहयोग मिला तो इस वर्ष संचालित भी कर लेंगे हमारे प्रयास से एक कृषक 50 डेसीमल जमीन दान किया है अब उस पर हम फोकस कर जमीन में काम करना चाहते हैं
हवाओं में बहुत उड़े जमीन की तलाश है
हमारे इस पहल सहयोग मिलेगा हमें यही आस है
मुद्दे
पर विचार रखें जो जोड़ सके बिखेरने वाले तो बहुत मिल जायेंगे हमें ही जोड़ना होगा इस धागा को

No comments:
Post a Comment
you have any dauts, Please info me know