महज आसियाने की आड़ में सारा दुख समेट लिया - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Friday, September 13, 2019

महज आसियाने की आड़ में सारा दुख समेट लिया


महज आसियाने की आड़ में सारा दुख समेट लिया
हम मर्यादित हैं या नहीं कैसे तय कर सकते हैं, यह निर्णय तो उन तमाम लोगों के द्वारा तय होगा जिनसे हम रोज मिला करते हैं,
हम शायद खुद से खुद के लिए कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर बैठते हैं, जिसके एवज में हमें निराशा हाँथ लगता है उम्मीद बड़ा रखना कोई गलत बात नहीं मगर हद से ज्यादा बढ़ कर उम्मीद करना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है   ,
आइए हम इस समझ को तय कर लें हम कैसे खुद को उस मंजिल के लायक तय करें जहाँ हमें जाना है आइए हम अपना स्वाभिमान तय करें कहाँ हमारा अस्तित्व बरकरार रहेगा ,आइए यह तय करलें कि हम कहाँ पर सुरक्षित रह सकते हैं, आइए हम यह तय करते हैं कि कैसे संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित कर सकते हैं,
हम सभी को यह तय करते हैं उनका बिगड़े हमारा सब मिलकर चैन शुकून से जीवन जीते हैं,
वो भी चलें पग दो पग सब सांथ मिलकर चलें और आसमां की ऊंचाई तक छू जाएं
रहे कोई शिकवा गिला धीरे-धीरे करके खुद संवरें और उन्हें सवारें यूँ ही पग पग आगे बढ़ते जाएं
जय_आदिवासी युवा शक्ति
     बैतूल जिले में दिनांक 01 सितम्बर 2019 को जिला मुख्यालय बैतूल में  जिला कार्यकारिणी गठन किया गया हैं। जिसमे जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिसमे
1-  श्री महेश उइके जिला जयस प्रभारी बैतूल
2- श्री संदीप धुर्वे जयस जिलाध्यक्ष बैतूल
3- श्री सुनील करोचे कार्यवाहक अध्यक्ष
4- श्री रितिक परते जिला उपाध्यक्ष बैतूल
5-श्री डोमासिंग कुमार महामंत्री (ब्लॉक चिचोली, भीमपुर)
6-श्री अशोक उइके महामंत्री (ब्लॉक घोड़ाडोंगरी, शाहपुर)
7- श्री राजेश धुर्वे जयस प्रवक्ता बैतूल
8- श्री शंकर सिंह आहाके जिला संयोजक बैतूल
9-श्री मुकेश धुर्वे मीडिया प्रभारी बैतूल
10-श्री अलकेश कवडे मीडिया प्रभारी
11-श्री ज्ञानसिंग परते जिला जयस संरक्षक!
                    जिसमे समस्त जयस पदाधिकारी को जिले के 6.50 लाख आदिवासियों को संवैधानिक हक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी दी गई!
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी" ज़िन्दगी के इस दमघोंटू माहौल को बदलने के लिए तमाम ज़िन्दा लोगों का आह्वान करता है। यह उन सभी का आह्वान करता है जो सही मायने में नौजवान हैं। जिनमें व्यक्तिगत स्वार्थ, कायरता, दुनियादारी, धन लिप्सा, कैरियरवाद और पद-ओहदे-हैसियत-मान्यता की गलाकाटू प्रतिस्पर्धा के ख़िलाफ़ लड़ने का माद्दा और ज़िद है, जिनकी रगों में उष्ण रक्त प्रवाहित हो रहा है। जो न्याय, सौन्दर्य, प्रगति और शौर्य के पुजारी हैं। "गोंडवाना गणतंत्र पार्टी" जनता की सेवा में लग जाने के लिए, मेहनतकश अवाम में घुलमिलकर उसकी मुक्ति का परचम थाम लेने के लिए ऐसे ही नौजवानों का आह्वान करता है। सामाजिक क्रान्तियों की कठिन शुरुआत की चुनौतियों को स्वीकारने के लिए पहले जनता के बहादुर युवा सपूत ही आगे आते हैं। इतिहास के रथ के पहिए नौजवानों के उष्ण रक्त से लथपथ हुआ करते हैं। 
अंत में दिल की बात.......,
"हुई है जब से मुखालिफ हवा ज़माने की..!!
मुझे भी जिद्द सी हुई है दिया..जलाने की..!!"v

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know

more info click

https://herbalraising.com/mxzkiav8?key=843373486cec3902d999f329321b8eb8