एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने अवैध खदानों का किया छापामारी एक डंपर जब्ती - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Monday, March 2, 2020

एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने अवैध खदानों का किया छापामारी एक डंपर जब्ती


एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने अवैध खदानों का किया छापामारी एक डंपर जब्ती
राजेंद्र ग्राम
प्राप्त जानकारी अनुसार पुष्पराजगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र में सैकड़ों अवैध खदानें संचालित हैं वहीं अवैध क्रेशरों के  डस्ट से हजारों हेक्टेयर भूमि बंजर  वा अनुपजाऊ हो चुकी है तथा  इन अवैध क्रेशर खदानों से जलस्तर रसातल की ओर पहुंच चुकी है एवम पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा हैजिससे आम जनता तथा मूक जानवर पशु पक्षी पानी के लिए त्राहिमाम हो रहे है


     बताया जाता है कि इन्हीं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पुष्पराजगढ़ के युवा एवं कुशल प्रशासक नागरिकों के हमदर्द एसडीएम विजय डेहरिया विकास खण्ड पुष्पराजगढ़ के उप तहसील ग्राम सरई  में भूमि पूजन करने हेतु जा रहे थे ।ग्राम पड़रीखार  में अवैध तरीके से उत्खनन किया जा रहा है जिसके संचालक संतोष जायसवाल निवासी ग्राम घोटई कला की बताई जा रही है जिसे मौके पर अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ द्वारा  वाहन क्रमांक एम पी 18/ 1434 जिसमें पत्थर से लोड वाहन को थाना   करन पठार में जब्ती कार्यवाही कर  सुपुर्द किया गया यह नवीन एसडीएम पुष्पराजगढ़ की पहली शुभारंभ का संकेत है जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मची हुई है।

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know