जबलपुर जिले में गोंड राजाओं के नाम पर बसे गाँव - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Wednesday, October 14, 2020

जबलपुर जिले में गोंड राजाओं के नाम पर बसे गाँव

 

जबलपुर जिले में गोंड राजाओं के नाम पर बसे गाँव

=========================

अमनपुर - राजाधिराज श्री संग्राम साही(गढ़ा राजवंश क्र.48) के नाम पर !

करनपुरा (कुंदम)- राजा करन(गढ़ा राजवंश क्र.26)के नाम पर !

करनबेल (तेवर)- राजा करन(गढ़ा राजवंश क्र.26)के नाम पर !

कल्याणपुर (कुंडम)- इमलई के राजा कल्याण सिह के नाम पर !

कल्याणपुर (पडवार)- इमलई के राजा कल्याण सिह के नाम पर !

क्लंगागढ़ - चौरागढ़ के युद्ध के वीर योद्धा कलंग सिंह के नाम पर !

कुन्दवारा- अमर शहीद ठाकुर कुंदन सिह  के नाम पर !

गौरी - गढ़ा की राजमाता गवरी के नाम पर !

ग्वारीघाट - सक्तु गोंड़ की ग्वारी के पास बसा गाँव !

गढ़ा - मध्य गोंडवाना की राजधानी गढ़ा कटंगा !

गोकलपुर - रानी दुर्गावती के सैनिक के नाम पर !

गोपालपुर -नर्मदा तट पर राजा गोपालसिह(गढ़ा राजवंश क्र.10)के नाम पर !

गोरखपुर -राजा गोरक्ष दास(गढ़ा राजवंश क्र.46)के नाम पर !

छत्तरपुर -राजा छत्तर सिह (गढ़ा राजवंश क्र.55)के नाम पर !

दलपतपुर(चौकीताल) -राजा दलपति साहि(गढ़ा राजवंश क्र.49)के नाम पर !

दलसा पिपरिया(कुलौन) -राजा दलपति साहि(गढ़ा राजवंश क्र.49)के नाम पर !

देवनगर - राजा ह्र्दयनारायण देव (गढ़ा राजवंश क्र.54)के नाम पर !

नारायणपुर -अमर शहीद ठाकुर कुंदन सिह  के पितामह नारायण सिंहह के  नाम पर !

निरंदपुर - राजा नरेन्द्र सिह (गढ़ा राजवंश क्र.57)के नाम पर !

प्रेमनगर - महाराजा प्रेम नारायण देव (गढ़ा राजवंश क्र.53)के नाम पर !

पुरवा-1857 की क्रांति के नायक  अमर शहीद राजा शंकर शाह (गढ़ा राजवंश क्र.64)का गढ़ा पुरवा !

बदनपुर -रानी दुर्गावती के विश्वासघातती सैनिक बदन सिंह के नाम पर !

बुढागढ़- राजा ह्र्दयनारायण देव के सामंत बुढान साह के नाम पर !

भरतीपुर -महाराजा भारती चन्द्र (गढ़ा राजवंश क्र.33)के नाम पर !

भानपुरा (कुण्डम)-महाराजा भानु मित्र (गढ़ा राजवंश क्र.39)के नाम पर !

मदना - महाराजा मदन सिह (गढ़ा राजवंश क्र.34)के नाम पर !

महाराजपुर(गढ़ा) - राजा महाराज  (गढ़ा राजवंश क्र.58)के नाम पर !

महाराजपुर(सुहागी) - राजा महाराज  (गढ़ा राजवंश क्र.58)के नाम पर !

माड़ोताल - माडोगढ़ के बज बहादुर पर जीत की ख़ुशी पर खुदा ताल एवं बसा गाँव!

रमनगरा - राजा रामचंद्र  (गढ़ा राजवंश क्र.25)के नाम पर !

रयपुरा -महाराजा राय सिह (गढ़ा राजवंश क्र.44)के नाम पर !

रामपुर(मदन महल)-महाराजा राम  सिह (गढ़ा राजवंश क्र.36)के नाम पर !

रानीताल(कटाव) - रानी रानी दुर्गावती के नाम पर !

रानीताल(गोसलपुर) - रानी रानी दुर्गावती के नाम पर !

रानीपुर (गढ़ा के पास) - रानी रानी दुर्गावती के नाम पर !

रानीपुर (पडवार के पास)- रानी रानी दुर्गावती के नाम पर !

बिशनपुरा(खान्धिया के पास) -  इमलई के राजा विश्वनाथ  सिह के नाम पर !

बिशनपुरा(मोहनी के पास)-  इमलई के राजा विश्वनाथ  सिह के नाम पर !

सूरतलाई -महाराजा सूर्यभानु सिह राम  सिह (गढ़ा राजवंश क्र.08)के नाम पर !

संग्रामपुर- महाराजाधिराज श्री संग्राम सहि (गढ़ा राजवंश क्र.48) के नाम पर !

ह्रदयनगर (बुढागढ़)-राजा ह्र्दयनारायण देव (गढ़ा राजवंश क्र.54)के नाम पर !

अधारताल- रानी रानी दुर्गावती के मंत्री अधारसिंह के नाम पर ताल एवं गाँव  !

ठाकुरतलैया-रानी रानी दुर्गावती के मंत्री प्रोहित महेश ठाकुर  ताल एवं गाँव  !

लेखक-डॉ.टी.आर.बरकड़े, पेंडोर सर-महाराष्ट्र की वाल से @कापी राईट

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know