पोर्न वीडियो शूटिंग में शिल्फा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार - jagoindia Sarkari Yojana : नई सरकारी योजना 2025

Breaking

more info click below

Thursday, July 22, 2021

पोर्न वीडियो शूटिंग में शिल्फा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार

 

Raj Kundra Case : एडल्ट फिल्मों से कमाते थे लाखों एक दिन में, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये



राज कुंद्रा का जीवन परिचय, पहली पत्नी, कुल संपत्ति, प्रॉपर्टी, नेटवर्थ, घर, डिटेल्स, बिज़नेस, आयु, कौन है, जाति [Raj Kundra Biography in Hindi] (News, Net Worth, First Wife, Business, Property, Age, Caste)

 

शिल्पा शेट्टी को हमेशा ही लाइमलाइट में देखा जाता है। कभी अटपटे से वीडियो बनाते समय तो कभी उनकी डेली लाइफ को मीडिया वाले कवर करते ही रहते हैं। क्यों ना हो आखिरकार बॉलीवुड का एक सबसे बेहतरीन सितारा शिल्पा शेट्टी है। उनके जीवन की छोटी से छोटी बात सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाती है। हाल ही में हुए बड़े ब्लेंडर की वजह से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सुर्खियों में छाए हुए हैं। आखिरकार राज कुंद्रा ने ऐसा क्या कर दिया है। राज कुंद्रा का क्या बैकग्राउंड है वे कहां से आए और क्या करते थे या अब क्या कर रहे हैं, इन सभी बातों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें।

 

raj kundra biography in hindi

Table of Contents    

राज कुंद्रा जन्म, उम्र, परिचय [Raj Kundra Birth, Age and Intro]

राज कुंद्रा परिवारिक जीवन [Family]

राज कुंद्रा कौन है

राज कुंद्रा प्रारंभिक जीवन [Early Life]

राज कुंद्रा बिज़नेस [Business]

राज कुंद्रा की नेटवर्थ एवं संपत्ति [Net Worth and Property]

राज कुंद्रा की पहली पत्नी [First Wife]

राज कुंद्रा की शादी एवं पत्नी [Marriage and Wife]

राज कुंद्रा से जुड़े विवाद [Controversy]

राज कुंद्रा ताज़ा खबर [Latest News]

राज कुंद्रा जन्म, उम्र, परिचय [Raj Kundra Birth, Age and Intro]

पूरा नाम    राज कुंद्रा

निक नेम    राज

जन्मतिथि   9 सितंबर 1975

जन्म स्थान  लंदन

उम्र   45 साल

होमटाउन    पंजाब इंडिया

करंट सिटी   मुंबई इंडिया

नागरिकता   ब्रिटिश भारतीय

धर्म   हिन्दू

जाति  पंजाबी

नेटवर्थ 2700 करोड़ से भी ज्यादा

व्यवसाय    बिजनेसमैन

आंखों का रंग काला

बालों का रंग काला

राज कुंद्रा परिवारिक जीवन [Family]

पिता का नाम बालकृष्ण कुंद्रा

माता का नाम उषा रानी कुंद्रा

पत्नी का नाम     शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

पहली पत्नी का नाम कविता कुंद्रा

बच्चे  दो

बच्चों के नाम विआन राज कुंद्रा, शमिषा कुंद्रा

राज कुंद्रा कौन है

राज कुंद्रा एक जाने वाले बिज़नेसमैन हैं, लेकिन इनकी पहचान इनकी पत्नी की वजह से हैं. जी हाँ बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी जी के ये पति है. जिनके नाम से इन्हें जाना जाता है.

 

 


 

राज कुंद्रा प्रारंभिक जीवन [Early Life]

ऐसा कहा जाता है कि राज कुंद्रा का जीवन एक फिल्मी कहानी की तरह है। जिसमें उनके पिता की गरीबी ने उन्हें लंदन में बसा दिया। लुधियाना के रहने वाले राज कुंद्रा के पिता एक बस में कंडक्टर के तौर पर नौकरी किया करते थे। बाद में उन्होंने कॉटन फैक्ट्री में भी काम किया। कुछ समय पश्चात वे लंदन चले गए और अपनी पत्नी ऊषा आणि कुंद्रा से उन्होंने 4 बच्चों को जन्म दिया। तीन लड़की और एक लड़का, लड़के का नाम राज कुंद्रा था। गरीबी में जीवन जीते हुए उन्हें काफी समय हो गया था धीरे-धीरे उन्होंने कुछ पैसा इकट्ठा करके एक व्यापार शुरू करने का सोचा। कुछ समय बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उनका व्यापार सक्सेसफुल हुआ।

 

राज कुंद्रा बिज़नेस [Business]

राज कुंद्रा के करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में हुई जब उसके पिता ने कुछ पैसा देकर उनसे कहा कि अब जाओ व्यापार करो। उस पैसे को लेकर भी दुबई गए फिर नेपाल आ गए नेपाल में उन्होंने अपना एक छोटा सा व्यापार शुरू किया। पश्मीना शॉल को बेचने का व्यापार उन्होंने नेपाल से ले जाकर ब्रिटेन में शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उस व्यापार में उन्हें काफी अच्छी सफलता मिली और एक साल में ही लगभग दो करोड़ यूरो कमा लिए। फिर तो आगे बढ़ने की राह पर राज कुंद्रा चलते गए और हीरे के कारोबार में भी अपना हाथ आजमाने की कोशिश की। किस्मत अच्छी थी जो वह व्यापार भी चल पड़ा और बाद में उन्होंने रियल एस्टेट स्टील स्क्रैप और अन्य क्षेत्रों में अपना किस्मत का सिक्का आजमाना शुरू कर दिया। ज्यादा समय उन्हें व्यवसाय करते हुए नहीं हुआ था कि अब तक वह 10 कंपनियों में अपनी मालिकाना हिस्सेदारी प्राप्त कर चुके थे।

 

 

 

 

 

राज कुंद्रा की नेटवर्थ एवं संपत्ति [Net Worth and Property]

राज कुंद्रा भारतीय होने के बावजूद भी ब्रिटेन की नागरिकता रखते हैं और बड़े बड़े व्यापारियों में उनका नाम गिना जाता है। उनकी मेहनत और लगन काफी अच्छी रंग लाई जिसकी वजह से आज उनकी संपत्ति 27 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

 

राज कुंद्रा की पहली पत्नी [First Wife]

अपने जीवन काल में राज कुंद्रा की दो शादी हुई। उनकी पहली पत्नी जिनका नाम कविता कुंद्रा था उनके साथ उनकी शादी साल 2003 में हुई थी। आपसी मनमुटाव और कई कारणों की वजह से उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और साल 2006 में ही दोनों का तलाक हो गया।

 

राज कुंद्रा की शादी एवं पत्नी [Marriage and Wife]

साल 2007 में पहली बार शिल्पा एक परफ्यूम के ब्रांड लॉन्च पर राज कुंद्रा की मुलाकात हुई थी। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और आखिरकार कुछ समय पश्चात साल 2009 में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जब उनकी मुलाकात हुई तब साल 2009 में दोनों की शादी हो गई। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अब वर्तमान में दो बच्चे हैं।

 

राज कुंद्रा से जुड़े विवाद [Controversy]

कहते हैं हर सफल आदमी के जीवन में कुछ सफलताएं होती हैं तो कुछ विवाद भी होते हैं। राज कुंद्रा के जीवन में भी कुछ ऐसे विवाद हैं जिनकी वजह से वे लाइमलाइट में बने रहते हैं।

 

उनके जीवन का सबसे पहला विवाद आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग करते हुए साल 2013 में हुआ। जिसकी वजह से वह दिल्ली में अरेस्ट के लिए गए थे उनकी कुछ टीम के मेंबर भी गिरफ्तार हुए थे। साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में उन्हें क्रिकेट और उससे संबंधित गतिविधियों से बैन कर दिया गया।

दो हजार अट्ठारह में पूनम पांडे के द्वारा भी इन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया इस आरोप में उन्होंने 200 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला किया था। जिसकी वजह से पुणे पुलिस ने इन्हें कस्टडी में ले लिया था।

मल्टी लेवल माइनिंग स्कीम के प्रमोशन के दौरान भी इन पर घोटाले का आरोप लगा था जिसकी वजह से इन्होंने कई लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया था।

राज कुंद्रा ताज़ा खबर [Latest News]

हाल ही में 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा के घर से मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर अश्लील फिल्में बनाने का संगीन आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने इस अश्लील इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया है। खबरों की मानें तो यह बात भी सामने आ रही है कि एप्लीकेशन के जरिए इन वीडियोस को वायरल किया जाता है। भारत में ऐसी वीडियो शूट करके विदेशों में बेचकर वह काफी पैसा कमाते हैं। इस मामले में कई अन्य फोटोग्राफर मॉडल डायरेक्टर और एक्टर को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 

इस तरह से राज कुंद्रा अक्सर विवादों में घिरे रहने की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. उम्मीद है हालही में फंसे विवाद से भी वे जल्द ही बाहर आ जायेंगे.

No comments:

Post a Comment

you have any dauts, Please info me know

more info click

https://herbalraising.com/mxzkiav8?key=843373486cec3902d999f329321b8eb8