अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु पुष्पराजगढ़ विधानसभा जैतहरी जनपद पंचायत के मा नर्मदा भक्तजनों द्वार 47 कुंटल अन्न दान किया गया
मध्यप्रदेश कि जीवनी दायिनी मा नर्मदा जी के जन्मदिवस के अवसर पर मा नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का एतिहासिक आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए माननीय विधायक पुष्पराजगढ़ के द्वारा अन्न दान महादान रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है जो आज दिनांक को पुष्पराजगढ़ विधानसभा, जैतहरी जनपद पंचायत के 23 ग्राम पंचायतों द्वारा लगभग 47 कुंटल अन्न एकत्रित कर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैया फुंदेलाल सिंह मार्को जी,एस डी एम पुष्पराजगढ़ श्री विजय डेहरिया जी, जनपद पंचायत सीईओ मुद्रिका सिंह जी सुपुर्द किया गया अन्न दान एकत्रित करने में विशेष रूप से सहयोग गयप्रताप सिंह धीरेन्द्र सिंह भदौरिया,वेदप्रकाश पांडेय,सतीश सिंह योगेंद्र सिंह पुष्पेंद्र सिंह सी ओ जैतहरी एवं
पुष्पराजगढ़ यस आई तिवारी जी
पुष्पराजगढ़ में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैया फुंदेलाल सिंह मार्को जी ने मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन संबोधित किया
पुष्पराजगढ़ विधानसभा पर गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया सलामी गारद का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। समारोह में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैया फुंदेलाल सिंह मार्को जी ने मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश का भी वाचन किया। इस अवसर एस डी एम पुष्पराजगढ़ श्री विजय डेहरिया जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री हिरा सिंह श्याम जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय जी, पूर्व विधायक सुदामा सिंह जी, जनपद पंचायत सीईओ मुद्रिका सिंह जी , सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे इस समारोह में एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक एवं बालिका पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय, जूनियर डिवीजन में एनसीसी जूनियर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पुष्पराजगढ़ कन्या उच्चतर माध्यमिक पुष्पराजगढ़ (महिला सशक्तिकरण) महिला बाल विकास पुष्पराजगढ़, की टुकडिय़ों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने इस दौरान परेड कमांडर्स का परिचय भी प्राप्त किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगी गणवेश में आकर्षक सामूहिक पीटी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसको उपस्थित जनसमूह ने ताली बजाकर सराहा। इसके उपरान्त आदिवासी बालक छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि सहकारिता जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित, शिक्षा विभाग जिला शिक्षा केन्द्र, खाद्य विभाग पशु चिकित्सालय, द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम के अंत में विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल सिंह मार्को जी एस डि एम पुष्पराजगढ़ सर विजय डेहरिया जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय जी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए कार्यक्रम का संचालन श्री हरी प्रसाद तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

No comments:
Post a Comment
you have any dauts, Please info me know